मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी का विशेष संपर्क अभियान, वीडी शर्मा ने खजुराहो में किए बाबा मतंगेश्वर के दर्शन

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी का विशेष संपर्क अभियान, वीडी शर्मा ने खजुराहो में किए बाबा मतंगेश्वर के दर्शन

VD Sharma reached Khajuraho : मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर चल रहे विशेष संपर्क अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो पहुंचे। यहां उन्होने बाबा मतंगेश्वर के दर्शन किए हैं। इसी के साथ वहा अलग अलग क्षेत्र में बीजेपी द्वारा कई तरह के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान लोगों से मिला जाएगा, हितग्राहियों का सम्मेलन और बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर बीजेपी सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी।

इस अवसर पर वीडी शर्मा ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे हुए हैं, उसी के निमित्त ये अभियान चल रहा है। आज पूरे देश में बीजेपी का अभियान चल रहा है। नौ वर्ष की सरकार की उपलब्धियां घर घर तक जानी चाहिए। खजुराहो के अंदर जो विकास तीर्थ है, शाम को आपको वो दृश्य दिखाई देगा कि हमने किस प्रकार क्षेत्र का विकास किया है। उन सभी स्थानों पर हम सभी कार्यकर्ता जनता जनार्दन से मिलेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री की उपलब्धियां, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर कार्यक्रम होगा। आज चंदला विधानसभा में भी कार्यक्रम है, वहां हमारे वरिष्ठों के साथ सामूहिक भोज भी आयोजित होगा। जो हितग्राही भारतीय जनता पार्टी सरकार की बड़ी ताकत है..ऐसे हितग्राही हर स्थान पर हैं, उनका सम्मेलन भी है।’ उन्होने कहा कि हमारे कार्यकर्ता त्रिदेव हैं और ये उनका सम्मेलन है। इस तरह खजुराहों में गुरुवार को दिनभर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”834328635″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews