बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- “पूरी पारदर्शिता से होंगे ट्रांसफर, कांग्रेस ने बना दिया था धंधा”

वीडी शर्मा

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर दौरे पर आए खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने ट्रांसफर नीति पर कहा की भाजपा सरकार द्वारा जिनको आवश्यकता, पूरी पारदर्शिता के साथ उनका ट्रांसफर पॉलिसी के तहत ही ट्रांसफर किए जाएंगे। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने ट्रांसफर का धंधा चलाया था और पैसों की वसूली की थी।

बीजेपी विधायक की सरकार को हिदायत- “उपचुनाव से पहले सही करें हालात”

प्रदेश में चल रही नर्सों की हड़ताल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम नर्सों से मुलाकात कर रहे हैं। जो जायज मांगें हैं उनपर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर की आशंका पर उन्होने कहा कि इससे निपटने की सरकार की तैयारियां पूरी है और इसी के लिए सरकार द्वारा हर प्राइमरी हैल्थ सेंटर को अपडेट किया गया है। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वीडी शर्मा ने कहा की कांग्रेस कुछ नहीं करती सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्वीट करती रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हैल्थ स्ट्रेक्चर के लिए कुछ नहीं किया। पीएम मोदी हैल्थ स्ट्रेक्चर को मजबूत करने के लिए कार्य कर कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”570632198″]

[dgv_vimeo_video id=”570632278″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews