केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्यकर्ता लामबंद, लगाये कई गंभीर आरोप, PM Modi को भेजा शिकायती पत्र, एक्शन की मांग

प्रेस कांफ्रेंस के आयोजक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री लाल दीवान अहिरवार ने केंद्रीय मंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जो अपराधी हैं, जिनपर हत्या के आरोप हैं, शासकीय जमीन पर जिनका कब्ज़ा है उनको सांसद (केंद्रीय मंत्री) वीरेंद्र खटीक ने अपना जन प्रतिनिधि बना रखा है।
mp by election

Letter to PM Modi against Union Minister : केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री, सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक के खिलाफ अब उनकी ही पार्टी के नेता लामबंद हो गए हैं, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन पर कई गंभीर आरोप लगाये, BJP कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय को एक पत्र भी भेजा है और केंद्रीय मंत्री पर कड़ा एक्शन लेने की मांग की है।

विकास योजनाओं में अड़ंगा लगाने के आरोप 

पूर्व केंद्रीय मंत्री मानवेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक अन्य जन प्रतिनिधियों के काम में दखलंदाजी करते हैं विधायक या फिर अन्य किसी जन प्रतिनिधि की निधि के काम हैं उसमें अड़ंगा लगाते हैं उन्होंने कहा कि ये अनुचित है कि कोई भी जनप्रतिनिधि अपनी राशि से विकास कार्य कराये तो दूसरा उसमें दखल दे, व्यवधान पैदा करे।

BJP नेता ने PMO में की केंद्रीय मंत्री की शिकायत 

उधर प्रेस कांफ्रेंस के आयोजक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री लाल दीवान अहिरवार ने केंद्रीय मंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जो अपराधी हैं, जिनपर हत्या के आरोप हैं, शासकीय जमीन पर जिनका कब्ज़ा है उनको सांसद (केंद्रीय मंत्री) वीरेंद्र खटीक ने अपना जन प्रतिनिधि बना रखा है, जिससे माहौल ख़राब होता है, अहिरवार ने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री कार्यालय में भी केंद्रीय मंत्री की शिकायत की है और उनपर एक्शन लेने की मांग की है, बर्खास्त करने की मांग की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews