कांग्रेस नेता की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक पर लगाया आरोप

कांग्रेस नेता की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक पर लगाया आरोप

छतरपुर, संजय अवस्थी| छतरपुर (Chhatarpur) जिले में एन्टी माफिया (Anti Mafia) अभियान के तहत लगातार कार्यवाहियां जारी हैं और जिले के घुवारा में प्रशासन ने अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 15 करोड़ की कीमत के आलीशान मैरिज हाउस को बुलडोजर चलवाकर जमीदोज कर दिया गया|

ये बिल्डिंग कांग्रेस नेता निर्मल जैन की है जिन्होंने इस पूरी कार्यवाही को राजनैतिक द्वेष की कार्यवाही बताते हुए इस कार्यवाही के पीछे बड़ा मलहरा के बीजेपी विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी का हांथ बताया है| उनका कहना है कि यह बिल्डिंग बड़ा मलहरा विधानसभा उपचुनाव में उनके द्वारा कोंग्रेस पार्टी को दी गयी थी और इसमें कांग्रेस का कार्यालय संचालित रहा इसी वजह से उन्हें कोंग्रेसी होने के कारण टारगेट कर विधायक के इशारे पर यह कार्यवाही की गई है| जबकि उनके पास इस बिल्डिंग के सभी वैध दस्तावेज मौजूद है, उन्होंने यह जमीन 2006 में रजिस्टर्ड विक्रयपत्र के द्वारा क्रय की थी ,और इसके निर्माण में 50 लाख का बैंक लोन भी लिया था, अचानक 25 जनवरी को उन्हें नोटिस दिया गया और बगैर कोई सुनवाई किये आज उनकी बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया|

वहीं प्रशासन का कहना है कि यह बिल्डिंग मध्यप्रदेश शासन की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी और नियमानुसार न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत बेदखली का आदेश पारित किया गया व अनावेदक को अंतरिम नोटिस भी जरी किया गया था और इसके बाद ये कार्यवाही की गयो है ,जो आगे भी जारी रहेगी,कार्यवाही के दौरान बड़ामलहरा एसडीएम, एसडीओपी व तमाम पुलिस बल व प्रशासनिक अमला मौजूद रहा, वहीं पूरी कार्यवाही के दौरान ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews