
Chatarpur – Case registered against brother of Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri, : बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फिर सुर्खियों में है इस बार वह अपने बयान को लेकर नहीं बल्कि अपने सगे छोटे भाई शालिगराम गर्ग के चलते चर्चा में है। दरअसल छतरपुर बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई पर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किये जाने का मामला सामने आया है पुलिस ने यह मामला वायरल वीडियो के आधार पर बमीठा थाना में दर्ज किया है।
शादी समारोह में चमकाये कट्टे
बताया जाता है कि 11 फरवरी को बागेश्वर धाम गढ़ा में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक द्वारा मारपीट कर हंगामा किया गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ और वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का छोटा भाई शालिगराम गर्ग बताया जा रहा है, वीडियो में पिस्टल या कट्टा लेकर धमकाते दिख रहे है वीडियो की सत्यता की जांच की गई और पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर खुद संज्ञान लेकर महाराज के भाई शालिगराम गर्ग पर आईपीसी की धारा 294,323,506,427 सहित एसटी एसटी अधिनियम की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है और अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर सचिन शर्मा
[dgv_vimeo_video id=”800763619″]
यह था मामला
गढ़ा गांव में 11 फरवरी को अहिरवार समाज के एक परिवार में बेटी की शादी हो रही थी। परिवार ने पहले बागेश्वर धाम के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बाद में निजी कार्यक्रम करने का फैसला किया। शादी की बात पता चलते ही रात करीब 12 बजे धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिगराम अपने कुछ साथियों के साथ शादी समारोह में पहुंच गया। यहां उसने उत्पात मचाया और वहां मौजूद लोगों को धमकाया। शालिगराम के हंगामे से डरे-सहमे परिवार के लोगों ने शादी रोक दी। बारात लौट गई और रिश्तेदार भी चले गए। हालांकि, काफी समझाइश के बाद शादी इसी रात हो गई। यह समझाइश किसने दी और शादी कैसे हुई, इस पर कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। अब पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने ही FIR दर्ज की है। जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सुरेश कुमार अहिरवार, शिकायतकर्ता
[dgv_vimeo_video id=”800763981″]
