आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर बिजावर के कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी पर हुआ मामला दर्ज

FIR

Chhatarpur Election News : छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे चरण सिंह यादव की पत्नी अनुपमा यादव पर आचार संहिता उल्लंघन के तहत भादंवि की धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि बीते रोज चरण सिंह यादव की पत्नी ने कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं को कलश में पैसे डालकर कलश भेंट किए थे और इसके बदले अपने पति के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहीं थी। इसकी शिकायत प्राप्त होने के बाद उनके ऊपर आचार संहिता के उल्लंघन का तथा रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया गया है।

charan singh yadav

[dgv_vimeo_video id=”883533727″]

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक छतरपुर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में बताया गया है कि बिजावर के कांग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह यादव की पत्नी ने महिलाओं के बीच भाषण देकर, कलश में पैसे डालकर दिए और चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया है, जो की आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। इसी के चलते चरण सिंह यादव की पत्नी अनुपमा यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला धारा 188 और रिश्वतखोरी का मामला आईपीसी की धारा 171-ई के तहत दर्ज किया गया है।
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”883533277″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews