अब इस जिले को मिल सकती है नई सौगातें, देर रात विधायक ने की सीएम शिवराज से मुलाकात

अब इस जिले को मिल सकती है नई सौगातें, देर रात विधायक ने की सीएम शिवराज से मुलाकात

छतरपुर, संजय अवस्थी। मप्र में उपचुनाव के पहले छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा को भी मुख्यमंत्री कुछ सौगातें दे सकते हैं। आगामी दिनों में बड़ामलहरा उपचुनाव के लिए जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बबलू शुक्ला के बीच बीती रात सीएम आवास पर देर रात हुई चर्चा से ऐसे संकेत मिल रहे हैं।

बबलू शुक्ला ने कल रात हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास के सम्बंध में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपे हैं। इन प्रस्तावों में सिंचाई सुविधाएं, हेण्डपम्प खनन,नल जल योजना,और तालाब निर्माण से जुड़े प्रस्ताव शामिल थे। इसके अलावा बबलू शुक्ला ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे अपने प्रवास के दौरान मातगुवां से बिजावर तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के निर्माण का भूमिपूजन भी करें। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews