Chhatarpur Accident : तेज रफ़्तार बस ने मारी बाइक को टक्कर, महिला के कटे पैर

Chhatarpur Accident : तेज रफ़्तार बस ने मारी बाइक को टक्कर, महिला के कटे पैर

छतरपुर, संजय अवस्थी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (road accident) हो गया। जिसमें एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें…Video : सावधान, बारिश में आपके साथ भी हो सकती है ऐसी दुर्घटना

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी । जिसमें महिला के दोनों पैर कट गए। जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस दर्दनाक हादसे को देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। और गुस्साए ग्रामीणों ने बस पर हमला कर दिया।

गौरतलब है कि बस दिल्ली से आ रही थी और तेज रफ्तार में थी जिसे कारण अनियंत्रित होकर बस ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया और बस के नीचे आने से महिला के दोनों पैर कट गए फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews