MP में बीजेपी विधायक के भाई की गुंडागर्दी, युवक को पीटा, सिर पर फोड़ी शराब की बोतल

बीजेपी विधायक का भाई

छतरपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur District) से चंदला विधानसभा सीट (Chandla assembly seat)  से बीजेपी विधायक (BJP MLA Rajesh Prajapati) राजेश प्रजापति के भाई की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीजेपी विधायक के भाई को एक युवक ने शराब पीने के लिए पैसे नही दिए उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी।इतना ही नहीं गुस्साए बीजेपी विधायक के भाई ने यूपी के गंज निवासी युवक के सिर पर शराब की बोतल तक फोड़ डाली और पीठ पर भी टूटी बोतल से वार किया।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी 2021: यहां 500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 90 हजार तक

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के महोबा जिले के कबरई थाना के गंज गांव निवासी रमेश पिता खूब चंद्र कुशवाहा 27 वर्ष जीप ड्राइवर है। 2 जुलाई को गंज गांव से नत्थूराम अनुरागी के पुत्र की बारात लवकुशनगर थाना के भैरा गांव में महेश अनुरागी के यहां आई थी। दूसरे दिन 3 जुलाई को सुबह साढ़े 6 बजे वह वापस लौट रहा था, तभी परसनियां तिराहा पर बीजेपी विधायक की नेम प्लेट लगी एक सफेद रंग की कार रुकी और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगा। रुपए देने से मना करने पर उसने गाली गलौज की और अपने कार से बियर की बोतल लेकर आया तथा रमेश के सिर पर हमला कर दिया।

इससे रमेश का सिर फट गया और खून की धार बहने लगी। इसके बाद उसने उसी फूटी बोतल से उसकी पीठ पर घोंप दी। बारात की जाप में बैठे राजेश कुशवाहा और रतनलाल बीच बचाव किया तब आरोपी भाग गए।घायल युवक का महोबा जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था मे इलाज जारी है। घटना 3 जुलाई 2021 की सुबह साढ़े 6 बजे लवकुशनगर थाना क्षेत्र के परसनियां तिराहे के पास की बताई जा रही है। पीड़ित युवक की शिकायत पर बीजेपी विधायक के भाई कमलेश प्रजापति सहित 5 अन्य लोगों पर धारा 341, 294, 323, 324, 327, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला हुआ दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े… 7 जुलाई को हो सकता है मोदी कैबिनेट विस्तार, 17 से 22 मंत्री लेंगे शपथ!, इन नामों की चर्चा तेज

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews