छतरपुर- वैक्सीन नहीं तो चाय नहीं, ये है पूरा मामला

छतरपुर- वैक्सीन नहीं तो चाय नहीं, ये है पूरा मामला

छतरपुर, संजय अवस्थी। वैक्सीनेशन को लेकर अब आम लोग भी प्रेरित करने के लिए सामने आ रहे हैं। खजुराहो नगर के जैन मंदिर रोड पर स्वादिष्ट चाय विक्रेता राममिलन सोनी ने खुद तो कोरोना की वैक्सीन लगवायी ही है और उनका कहना है कि वैक्सीन नहीं लगवायी तो चाय नहीं मिलेगी। वैक्सीन के साथ लीजिये चाय की चुस्की। वे स्वादिष्ट चाय विक्रेता के रूप में जाने जाते हैं।

MP News : 21 जून से मध्यप्रदेश में शुरू होगा वैक्सीनेशन का महाअभियान

राममिलन सोनी ने अपील की है कि कोविड कोविड टीकाकरण को लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होने कहा कि अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए टीकाकरण कराना जरूरी है। राममिलन सोनी एक टी स्टॉल चलाते हैं और उनकी हाथ की चाय के शौकीन बड़ी तादाद में हैं। अब उन्होने कहा है कि जिसे भी उनके यहां चाय पीनी है वो वैक्सीन जरूर लगवाएं। अगर कोई बिना टीका लगवाए उनके यहां चाय पीने आया तो उसे चाय नहीं दी जाएगी।

— Jansampark MP (@JansamparkMP) June 17, 2021

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews