छतरपुर नगर परिषद में ‘अदृश्य व्यक्ति’ का तबादला, जो है ही नहीं..नगरीय प्रशासन विभाग ने किया उसका ट्रांसफर

छतरपुर जिले की नगर परिषद सटई में हुए इस 'काल्पनिक' तबादले ने नगरीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कर्मचारी रिकॉर्ड और तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता और सत्यापन की कितनी आवश्यकता है।
Transfer

छतरपुर जिले की नगर परिषद सटई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऐसे कर्मचारी का तबादला कर दिया गया, जिसका इस परिषद में कोई अस्तित्व ही नहीं है। जो व्यक्ति यहां काम ही नहीं करता, तबादला लिस्ट में बाकायदा उसका नाम शामिल है।

यहां सहायक राजस्व निरीक्षक रामनरेश पटेल का तबादला नगर परिषद सटई से नगर परिषद गुनौर के लिए किया गया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि सटई नगर परिषद में इस नाम का कोई कर्मचारी कार्यरत ही नहीं है।

अजीबोगरीब तबादला 

नगरीय प्रशासन विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला छतरपुर जिले की नगर परिषद सटई से सामने आया है, जहां एक ऐसे कर्मचारी का तबादला कर दिया गया जो वहां मौजूद ही नहीं है। यहां के लिए जारी ट्रांसफर लिस्ट में ग्यारहवें नंबर पर रामनरेश पटेल का तबादला किया गया है। लेकिन सवाल ये कि जब इस नाम का कोई भी व्यक्ति उस परिषद में मौजूद ही नहीं तो फिर आखिर उसका नाम लिस्ट में शामिल कैसे हुआ।

नगरीय प्रशासन विभाग की बड़ी लापरवाही

रामनरेश पटेल के नाम से जारी इस तबादला आदेश ने स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बीच हलचल मचा दी है। सवाल उठ रहा है कि जब सटई नगर परिषद में इस नाम का कोई कर्मचारी ही नहीं, तो फिर तबादला किसका किया गया? क्या प्रशासन ने बिना कर्मचारी रिकॉर्ड की जांच किए ही आदेश जारी कर दिया? इस घटना ने एक बार फिर नगरीय प्रशासन की लापरवाही  को उजागर किया है।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Chhatarpur Municipal Council employee transfer

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews