
Chhatarpur News : छतरपुर मे नेताओं मे जुबानी जंग जारी है, जब से काग्रेंस ने यूपी के नेता चरण सिंह यादव को बिजावर सीट से टिकट दिया है तभी से वह लगातार विवादों में है। वहीं बिजावर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी चरण सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि बिजावर में गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले शराब बिक रही है, यह शराब पुरूष ही नही महिलाएं भी बेच रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया विवादित बयान
बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं को अवैध शराब बेचने का आरोप जड़ दिया। कांग्रेस प्रत्याशी के इस बयान को बीजेपी जिला अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए इससे महिलाओं के अपमान से जोड़ दिया है। उनका कहना है कि यूपी के नेता को कांग्रेस ने बिजावर की टिकट दे दी। जिस तरह उन्होने महिलाओं का अपमान किया है।
उसका जबाब महिलाएं 17 तारीख को वोट देकर देगी, क्योंकि महिलाओं और बहिनों को जितना सम्मान बीजेपी की सरकार ने दिया है उतना किसी ने नही दिया।
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”876071579″]
