Chhatarpur news: कुत्ते के बिछड़ जाने के डर से युवक ने लगाई फांसी

Chhatarpur news: कुत्ते के बिछड़ जाने के डर से युवक ने लगाई फांसी

छतरपुर, संजय अवस्थी। आपने पशु प्रेमियों के किस्से तो कहीं सुने होंगे, लेकिन ऐसा बहुत कम सुना होगा कि किसी पशु प्रेमी ने अपने पालतू जानवर को खो देने और बिछड़ जाने के डर से मौत को गले लगा लिया। घटना छतरपुर जिले की है जहां एक युवक ने अपने कुत्ते से प्रेम के चलते कुत्ते के साथ खुद को फांसी पर लटका लिया। इस घटना में कुत्ता तो बच गया लेकिन युवक की मौत हो गई।

यहां भी देखें- Chhatarpur news: शहर में तेंदुए की दहशत, रेस्क्यू में जुटी टीम

छतरपुर के युवक कमलेश मसीही को अपने पालतू कुत्ते से इतना गहरा प्रेम था कि घर वालों के उस कुत्ते का विरोध करने पर युवक ने कुत्ते के साथ खुद को फांसी लगा ली, जिसके बाद 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। वही डॉग बच गया है।

यह भी देखें- Chhatarpur : दुआओं का असर- बोरबेल से सुरक्षित बाहर आई बच्ची, हालत स्थिर

मामला छतरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वनाथ कालोनी का है। युवक द्वारा पाले गए पालतू कुत्ते ने युवक की मां को दो बार काट लिया जिसके चलते हैं मां ने गुस्सा होकर उस कुत्ते को घर से बाहर निकालने की बात कही।

यह भी देखें- Chhatarpur : अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही, Covid-19 पॉजिटिव मरीज हुआ अस्पताल से लापता

इस पर युवक गुस्से में आ गया और कुत्ते के बिछड़ जाने के डर के कारण उसने फांसी के दो फंदे बनाएं और खुद को कुत्ते के साथ लटका लिया। अंजाम यह हुआ कि कुत्ता जीवित बच गया, लेकिन युवक फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान गवां बैठा। मामला प्रकाश में आने पर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की खोजबीन कर रही है। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी की तरह फैल गई और लोग युवक के इस काम की निंदा कर रहे हैं, वहीं युवती मां का रो रो कर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews