Chhatarpur News : अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर महिला कैदी फरार, CCTV में कैद हुई घटना

Chhatarpur News : अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर महिला कैदी फरार, CCTV में कैद हुई घटना

Chhatarpur Crime News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में एक महिला को इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह पर जिला जेल से जिला अस्पताल लाया गया था। यहां मौका पाकर बाथरूम जाने के बहाने दीवार फांदकर बाथरूम की खिड़की से आरोपी महिला फरार हो गई। कातिलाना हमले की आरोपी महिला के फरार होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेल अधीक्षक ने संबंधित थाने को सूचना दी। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। वहीं ड्यूटी में तैनात महिला आरक्षक के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम पर प्राणघातक हमला करने के आरोपियों में से एक महिला आरोपी ऋतु पत्नि दिलीप जाटव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल में बंद आरोपी महिला को डॉक्टर की सलाह पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी महिला की निगरानी के लिए जिला जेल पुलिस लगाई गई थी। बीते रोज मंगलवार को महिला ने बाथरूम जाने की इच्छा जताई। ड्यूटी पर तैनात जेल महिला आरक्षक रश्मि दाहिया उसे लेकर जिला अस्पताल के प्रथम तल पर स्थित बाथरूम तक ले गयी। जब कुछ देर बाद भी महिला बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो उसने अन्य सहयोगियों के माध्यम से जानकारी लेनी शुरू की। उधर सीसीटीव्ही कैमरे दिखवाए तो ज्ञात हुआ कि आरोपी महिला बाथरूम की खिड़की से निकलकर 15 फिट से अधिक ऊंचाई से नीचे उतरकर रफूचक्कर हो गई। जेल अधीक्षक रामशिरोमणि पाण्डेय ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर महिला को जिला अस्पताल भेजा गया था। महिला के जेल से फरार हो जाने की जानकारी लगने पर वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और सीसीटीव्ही देखकर संबंधित पुलिस को सूचना दी।

[dgv_vimeo_video id=”808317485″]

दीवार फांदकर खिड़की से नीचे उतरी महिला

जिला अस्पताल के बाथरूम की भौगोलिक स्थित जानने पर ज्ञात हुआ कि जिस बाथरूम में महिला गई थी उसके ठीक बगल में पाश्चात्य टॉयलेट है जो उपयोग में नहीं है। देशी टॉयलेट के बगल की करीब 5 फिट ऊंची दीवार को फांदकर महिला पाश्चात्य टॉयलेट में पैर रखकर कुछ ऊंचाई पर स्थित खिड़की के सहारे बाहर निकली और दीवार का सहारा लेकर 15 फिट से अधिक ऊंचाई से नीचे उतरी जहां से वह भाग निकली।
छतरपुर से संजय अवस्थी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”808318431″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews