Chhatarpur News: पुलिस ने MP-UP बॉर्डर पर चलाया चेकिंग अभियान, कार से 5 लाख 14 हजार रुपये बरामद

Chhatarpur News: पुलिस ने MP-UP बॉर्डर पर चलाया चेकिंग अभियान, कार से 5 लाख 14 हजार रुपये बरामद

Chhatarpur News : विधानसभा चुनाव को लेकर छतरपुर जिले की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो चुकी है। इसी कड़ी में एमपीयूपी बॉर्डर छाती पहाड़ी पर अलीपुरा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार से 5 लाख 14 हजार रुपया बरामद की गई। जिसके बाद कार को जब्त कर थाने लाया गया। साथ ही चालक से इसके बारे में पुछताछ की जा रही है। फिलहाल, आगे की प्रक्रिया जारी है।

FST टीम कर रही कार्रवाई

वहीं, अलीपुरा थाना प्रभारी डीडी शाक्य ने बताया कि एमपीयूपी बॉर्डर छाती पहाड़ी पर पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान वाहन क्रमांक up 93 AZ7378 से 5 लाख 14 हजार रुपये जब्त किए। कार सवार युवक ने बताया कि वह झांसी से छतरपुर जा रहा था। युवक द्वारा उक्त रुपयों के बारे में कोई दस्तावेज और हिसाब पेश नहीं किया। जिसके बाद FST टीम द्वारा कार्रवाई कर रूपयों जब्त किया।

[dgv_vimeo_video id=”873586815″]

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews