
Chhatarpur News : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छतरपुर स्थित सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई। इस दौरान एक बोलेरो से करीब 13 लाख 72 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। साथ ही वाहन को जब्त कर लिया गया है। हालांकि, पैसे ले जा रहे युवक से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने पूरे रुपये अभिरक्षा में ले लिए।
टीआई ने दी ये जानकारी
पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी सिविल लाइन कमलेश साहू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक छतरपुर के आदेशानुसार, समस्त जिले में चेकिंग लगाई गई थी। इसी दौरान थाना सिविल लाइन के ठीक सामने आओ जी रेस्टोरेंट के पास एक संदिग्ध बोलोरो, जिसका नंबर यूपी 93 एल 5609 वहां से गुजरी तो उसको हमारी टीम ने रोका और तलाशी ली गई। जिसमें उसके पास से बैग से 13 लाख 72 हजार रुपए जब्त किए गए।
[dgv_vimeo_video id=”872067292″]
जांच जारी
आगे उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा 2023 को लेकर आचार संहिता की घोषणा होने वाली है। जिसे लेकर सिविल लाइन पुलिस चुनावी मोड में है। चुनावी तैयारी के मध्य नजर में लगातार चेकिंग अभियान चलाई जा रही है। फिलहाल, इतने पैसे कहां से आए इसके स्रोत की जांच की जा रही है। पुछताछ में युवक ने बताया कि यह रकम राम राजा कंस्ट्रक्शन के हैं। जिसपर जांच और कार्रवाई की जा रही है।
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

