छतरपुर पथराव मामले में हाजी शहजाद अली सहित अन्य पर इनाम घोषित, आरोपियों के घर से हथियार और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद, देखें खबर

पुलिस पथराव की घटना के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली की तलाश में जुटी हुई है। उसके लिए लुकाउट नोटिस भी जारी हो चुका है। इसके अलावा, चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
छतरपुर पथराव मामले में हाजी शहजाद अली सहित अन्य पर इनाम घोषित, आरोपियों के घर से हथियार और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद, देखें खबर

Chhatarpur News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हुए पथराव कांड के बाद यह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, 21 अगस्त को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा सिटी कोतवाली थाने पर पथराव करते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें टीआई सहित बहुत से पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में तहकीकात शुरू कर दी थी। वहीं, अब एसपी अगम जैन ने आरोपियों के खिलाफ ₹10000 का इनाम घोषित किया है। आइए जानते हैं विस्तार से…

अब तक 36 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पथराव मामले में अभी तक कुल 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, हाजी शहजाद अली सहित अन्य आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया जा चुका है। इसके लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। आज दो आरोपियों के रिमांड भी पूरी हो गई है। बता दें कि आरोपी नाजिम चौधरी के घर से 2 तलवार और दूसरे आरोपी मौलाना इरफान के घर से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद हुए है।

रखी जा रही कड़ी नजर

बता दें कि पुलिस पथराव की घटना के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली की तलाश में जुटी हुई है। उसके लिए लुकाउट नोटिस भी जारी हो चुका है। इसके अलावा, चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि जल्दी ही घटनाक्रम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

[dgv_vimeo_video id=”1002737275″]

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews