
Chhatarpur News : कल पूरे देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी वर्गों के लोगों ने जमकर पटाखे जाए। दीपों और फूलों से घर सजाकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया। खासकर बच्चे सुबह से ही आतिशबाजी करने में लगे हुए थे। यह बुराई पर अच्छाई की जीत, अंधेरे में प्रकाश की जीत का त्योहार है। लोग इस दिन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सारे गिले-सिकवे भूलाकर नए रिश्ते की शुरूआत करते हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दिवाली का पर्व खास तरीके से मनाया गया।
जहां एक ओर पूरे देश में दिवाली की धूम देखने को मिली तो वहीं छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने भी दिवाली के महोत्सव को कुछ खास बना दिया।
भावनात्मक पल
पुलिस अधीक्षक सबसे पहले वृद्ध आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ इस खास पल को बिताया। उनको फल, फूल और उपहार भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सभी के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। इसके साथ ही सबने मिलकर आतिशबाजी भी की। इस खास पल से सभी को भावुक कर दिया।
बच्चों में खुशी की लहर
इसके बाद पुलिस अधीक्षक अनाथ आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाई और उनको पटाखे और तोहफे भेंट किए। साथ ही उनकी दिवाली धूमधाम से मनवाई। जिससे बच्चों के चेहरे पर अलग सी खुशी देखने को मिली। इस मौके पर अगम जैन की पत्नी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
[dgv_vimeo_video id=”1025355169″]
[dgv_vimeo_video id=”1025355399″]
सौरभ शुक्ला, छतरपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

