
Chhatarpur News : मध्य प्रदेश के छतरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब महाराजपुर पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर टीआई महाराजपुर सुरभि शर्मा और पुलिस बल पहुंच गया है और व्यक्ति को मानने का काम किया जा रहा है। साथ ही युवक अपने हाथों में ज्वालंतशील पदार्थ लिए है और आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है।
जानें पूरा मामला
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब महाराजपुर पुलिस चर्चा में आया है, बल्कि यह लगातार इन दिनों विवादों में रही है। जिसका एक ताजा कारनामा आज ही देखने को मिला है। वहीं, युवक के बच्चों ने बताया कि उनके पिता को रात में पुलिस पकड़ कर ले गई थी और उनको बेरहमी से पीटा गया। इधर, पीड़ित भारत चौरसिया टावर पर चढ़कर चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा है कि महाराजपुर पुलिस ने मुझे पीटा है और खाली कागज में हस्ताक्षर करवा लिए हैं। साथ ही फर्जी केस में फसाने की धमकी दे रही है।
[dgv_vimeo_video id=”898700010″]
[dgv_vimeo_video id=”898699692″]
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

