शिवराज ने लिया पूर्व सीएम कमलनाथ को आड़े हाथों, वहीं उमा भारती ने की सीएम शिवराज की जमकर तारीफ

शिवराज ने लिया पूर्व सीएम कमलनाथ को आड़े हाथों, वहीं उमा भारती ने की सीएम शिवराज की जमकर तारीफ

छतरपुर, संजय अवस्थी। जिले के बडामलेहरा में उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है,लेकिन अभी से शिवराज सरकार जनता को लुभाने के लिये तमाम सौंगात देकर अपनी ओर आकर्षित करने मे लगी है। इसी कड़ी में लिधौरा में सीएम शिवराज ,पूर्व सीएम उमा भारती और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दौरा कर तीनों ने लंबे समय से पेंडिंग में डली ,काठन बृहद सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखते हुये कई और निमार्ण कार्यों का शिलान्यास किया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जैसे ही लोगों को संबोधित करना शुरु किया ,वैसे ही किसानो ने खराब फसल दिखाकर अपना विरोध शुरु कर दिया। इसके बाद पिछडा वर्ग के छात्रों ने हाथों मे तख्तियां दिखाकर पिछडा वर्ग आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिये हंगामा शुरू कर दिया। मंच से किसानों की फसल खराब होने की दशा में शिवराज ने कलेक्टर को मंच पर बुलाकर निदेश दिये कि जिले के सभी किसानों का सर्वें कराया जाये, जिनकी फसले खराब हुई है, इसके बाद उन्हें मुहावजा देकर राहत दी जायेगी।

वही पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज करते हुये कहां कि वह 15 महीने उन्होंने सरकार चलाई ,लेकिन वह सिर्फ फंड का रोना रोते रहे ,वह एसी कमरे से बाहर नही निकले। वही उमा भारती ने भी शिवराज की तारीफ करते हुये कहां कि जितनी सरकार शिवराज सिंह ने चलाई है ,वैसी सरकार वह स्वंय भी नही चला पाती।

वही उमा भारती ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुये खुलासा किया कि यदि कमलनाथ विधानसभा में बहुमत साबित करने की कोशिश करते तो कांग्रेस चालीस विधायक विधानसभा में ही बीजेपी के पाले मे आ जाते ,सभा वीडी शर्मा और पी डब्लू डी मंत्री गोपाल भार्गव ने भी संबोधित किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews