औचक निरीक्षण करने पैदल नगर पालिका पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया

औचक निरीक्षण करने पैदल नगर पालिका पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया

छतरपुर, संजय अवस्थी। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह गुरुवार को जिला कौशल विकास की बैठक समाप्त होने के बाद नगरपालिका के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। वे यहां पैदल ही आए थे और उन्होने यहां पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया।

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने विभिन्न कक्षों, प्रांगण का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद शाखा प्रभारी, कर्मचारियों से किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर नगर पालिका की विभिन्न शाखाओं में पहुँचे और आम लोगों से चर्चा कर उनके आने और कार्य होने की जानकारी ली। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि नगर पालिका के हॉल को पार्किंग स्थल नहीं बनने दें। कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देशित किया कि अभी से इस हॉल को खाली कराते हुए इस हॉल का उपयोग करें और पार्टिशन के जरिए विभिन्न शाखाओं के संचालन  का कार्य करें।

इस मौके पर कलेक्टर ने यहां हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली तथा आवक-जावक शाखा, जल शाखा,  विद्युत शाखा, कर शाखा सहित कर्मचारियों के कक्षों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शाखाओं के रिकॉर्ड बस्ते, संदर्भ दस्तावेज और विभिन्न नस्तियों को व्यवस्थित रखने तथा अनुप्रयोगी सामग्री को भंडार ग्रह में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए तथा इस अवसर पर जल शाखा में कर राशि जमा करने के लिए उपस्थित लोगों से चर्चा की और राशि जमा करने की प्रक्रिया का जायजा लिया। यहां शहर के लोगों की आईडी बनाने की प्रक्रिया भी जारी थी, जिसका उन्होंने अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ओ.पी.एस भदौरिया भी मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews