छतरपुर मे कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

छतरपुर मे कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

CHHATARPUR NEWS : छतरपुर मे कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है ,एफ एस टी की टीम ने ओरछा रोड़ थाना के हतना गांव में कांग्रेस विधायक के बेनर लगे महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा था इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने छापा मारा तो पुलिस लिखी गाड़ियों मे सिलाई मशीने रखी पाई गई और युवतियां मिली है जो ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हे सिलाई मशीने बांट रही थी।

 मामला दर्ज 

पुलिस ने प्रशिक्षण दे रही युवतियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है ,वही बीजेपी की छतरपुर प्रत्याशी ललिता यादव ने कांग्रेस विधायक द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देकर वोट हासिल करने की कोशिश मे खुला आचार संहिता उलंघन मानते हुये उन पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है।

अमन मिश्रा -सीएसपी
[dgv_vimeo_video id=”874131348″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews