छतरपुर में 14 अप्रैल रात 10 बजे से 22 तक कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने की सहयोग की अपील

छतरपुर में 14 अप्रैल रात 10 बजे से 22 तक कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने की सहयोग की अपील

छतरपुर, संजय अवस्थी। जिले में 14 अप्रैल रात 10 बजे से 22 अप्रैल सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।  कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सहयोग करें और घरों पर ही रहें। उन्होने कहा कि स्थिति नाजुक है और हमें मिलकर ही इससे निपटना होगा।

ये भी देखिये – कोरोना को लेकर जागरूक करने सड़क पर निकले एसडीएम, की ये अपील

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाना आवश्यक है। इस दौरान नागरिकों से सहयोग करने की अपील की गई है और प्रशासन ने सबसे घरों में ही रहने को कहा है। कलेक्टर ने कहा है कि स्थिति की गंभीरता को समझें, संभलें और सुरक्षित रहने के लिए मास्क लगाएं एवं कोविड गाइडलाइंस का पालन करें। कोरोना कर्फ्यू के दौरान फल एवं सब्जी वालों को अनुमति रहेगी कि वे घूम-घूमकर सामान बेच सकें, उन्हें एक स्थान पर खड़े रहने की अनुमति नहीं होगी। किराने वाले भी घर-घर जाकर होम डिलीवरी कर सकेंगे। सुबह 7 से 11बजे और शाम 6 से 8 बजे तक दूध की बिक्री हो सकेगी। छतरपुर जिले में कोरोना कर्फ्यू 14 अप्रैल रात्रि 10 बजे से 22 अप्रैल की प्रातः 6 बजे तक लागू रहेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews