कोरोना पॉजिटिव मरीज ने कोविड सेंटर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोरोना पॉजिटिव मरीज ने कोविड सेंटर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

छतरपुर/संजय अवस्थी।

मध्यप्रदेश के छतरपुर मे एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने कोविड सेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकी आत्महत्या की वजह अभी तक सामने निकलकर नहीं आई है , लेकिन परिजनों की माने तो युवक के गले में ज्यादा दर्द होने की वजह से खाना नहीं खा पा रहा था और उसने कल रात में फोन करके यह बात परिजनों को बताई थी।

उधर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची जिनके द्वारा पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई । घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास मे की है जहाँ पर 27 तारीख को 40 वर्षीय युवक कोरोना पोजिटिव होने के कारण भर्ती कराया गया । प्रशासन को जैसे ही खुदकुशी की खबर सुबह लगी तत्काल मौके पर एडीएम ,एफएसएल,राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुँची और अपनी तहकीकात शुरू कर दी ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews