डीआइजी के गनर व सिपाही समेत 4 नए पॉजिटिव मरीज, 5 कैदी भी संक्रमित

डीआइजी के गनर व सिपाही समेत 4 नए पॉजिटिव मरीज, 5 कैदी भी संक्रमित

छतरपुर, संजय अवस्थी। सोमवार को सरकारी दफ्तर की ग्रुप सैंपलिंग के तहत डीआइजी ऑफिस व बंगले के स्टाफ की कोरोना जांच की गई, जिसमें डीआइजी के 30 वर्षीय गनर व 48 वर्षीय सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सिवनी से 2 अक्टूबर को बिजावर आए 15 कैदियों में से 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

इसके साथ ही नौगांव में 45 वर्षीय पुरुष व लवकुशनगर की 55 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण पाया गया है। वहीं, बुदंलेखंड मेडिकल कॉलेज से सोमवार को 164 सैंपल रिपोर्ट में से आई 136 रिपोर्ट में एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें छतरपुर शहर की 52 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण पाया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 1311 हो गई है। वहीं, बीएमसी से 28 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है।

बिजावर जेल में 5 कैदी पॉजिटिव
2 अक्टूबर को सिवनी से ट्रांसफर होकर बिजावर जेल आए 15 कैदियों की सैंपल रिपोर्ट सोमवार की देर शाम बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से आई, जिसमें पांच कैदियों में संक्रमण पाया गया है। 2 अक्टूबर को लाए गए इन कैदियों को जेल में अलग रखा गया था, शासन के निर्देश के अनुसार कोरोना सैंपल जांच के बाद ही कैदियों को बैरक में रखा जाता है। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद 10 कोदियों को बैरक में भेजा गया जबकि 5 पॉजिटिव कैदियों को आइसोलेशन में रखा गया है। सिवनी से ट्रांसफर होकर आने के कारण इन संक्रमितों को जिले के संक्रमितों की संख्या में शामिल नहीं किया गया है।

सोमवार को 25 मरीज डिस्चार्ज
जिले के 25 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने पर सोमवार को डिस्चार्ज किया गया है। जिसमें से कोविड केयर सेंटर नौगांव से 4 और सागर से 4 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं। जबकि होम आइसोलेशन से 17 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं। जिले से अब तक कुल 1180 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

होम आइसोलेशन में 185 मरीज
जिले में 185 मरीज होमआइसोलेश में है जबकि 38 मरीजों का जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या 105 हो गई है। स्वस्थ होने पर अब तक 1180 मरीज कोविड केयर सेंटरों व बाहर के अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले से अब तक 29022 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें से 27192 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, वहीं 351 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। जिले में चल रहे ऑपरेशन पहचान के तहत सोमवार को सर्दी-खांसी और बुखार के कुल 72 मरीजों की पहचान हुई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews