अपराधियों के हौंसले बुलंद, हवाई फायर कर भागे बदमाश, घटना cctv में कैद

अपराधियों के हौंसले बुलंद, हवाई फायर कर भागे बदमाश, घटना cctv में कैद

छतरपुर, संजय अवस्थी। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह हवाई फायरिंग करते हैं और फरार हो जाते है। ऐसी दो घटनाएं सीसीटीवी मे कैद हुई है।

पहली घटना कोतवाली थाने के बसारी दरवाजे की है जहां पांच युवक दिनदहाड़े आते हैं और फिर एक युवक की जमकर धुनाई करते हुये उसे मारते हुये अपने साथ ले जाते हैं। वहीं दूसरी घटना में इन्हीं में तीन युवक नूरानी मस्जिद के पास आते हैं और फिर एक मकान पर पहले पत्थरबाजी करते है, उसके बाद अवैध कट्टे निकालकर कई राउंड हवाई फायर करके फरार हो जाते है। ये दोनों ही घटनएं सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि अभी कोतवाली पुलिस ने सिर्फ रात में फायरिंग की घटना पर मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना हैं कि जिस युवक की पिटाई हुई उसने किसी तरह की शिकायत नहीं की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews