Chhatarpur : कांग्रेस नेता की हत्या का CCTV वीडियो सामने आया, आरोपियों को पकड़ने पर इनाम घोषित

Chhatarpur : कांग्रेस नेता की हत्या का CCTV वीडियो सामने आया, आरोपियों को पकड़ने पर इनाम घोषित

छतरपुर, संजय अवस्थी। घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह परमार उर्फ छोटे राजा (Indra pratap singh parmar) ) की गोली मारकर हत्या के मामले में अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया है, और पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों और कांग्रेस नेताओं ने शव वाहन रोककर हॉस्पिटल के बाहर ही चक्का जाम कर दिया है। परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और इसी मांग को लेकर उन्होंने यहां पर जाम लगा दिया है। वहीं बड़ामलहरा में भी परिजनों ने जाम लगा दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौके पर, वहीं 6 लोगों पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में एसपी सचिन शर्मा ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं 15 सदस्यीय टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। पुलिस ने 6 आरोपियों पर हत्या का मामला किया दर्ज,हाकिम सिंह,मोर पाल सिंह,हरदेव सिंह,इमरत लोधी,रामकृपाल लोधी,हरिचरन लोधी पर मामला दर्ज  किया है। आईजी अनिल शर्मा के निर्देश पर 4 जिला की पुलिस मौके पर पहुंची, एसपी सचिन शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।

ये भी देखिये – MP में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, हंगामा के बाद गाड़ियों में तोड़फोड़, भड़के कमलनाथ

पुलिस अभी मामले को पुरानी रंजिश को लेकर देख रही है। गौरतलब है की बड़ामलहरा में एक होटल के बाहर 2 आरोपियो ने कांग्रेस नेता को गोली मार दी थी और ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपियो की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की

अस्पताल में जैसे ही परिजनों को कांग्रेस नेता की मृत होने की जानकारी लगी तो उन्होने जमकर हंगामा किया और हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की। हॉस्पिटल के बाहर भी वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की गई। यहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद था और लगातार परिजनों को समझाइश दी जा रही थी, लेकिन घटना से आहत परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी चार साल पहले विजावर उपजेल से फरार हुये थे और उन्हे पुलिस अभी तक गिरफ्तार तक नही कर पाई थी। फरारी के दौरान ही उन्होने इस घटना को अंजाम दिया है, लेकिन इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्पस्ट नतीजे पर पहुँचने की बात कह रही है। वहीं पूरे मामले को लेकर मध्य कांग्रेस ने ट्वीट कर मध्य प्रदेश में जंगलराज होने की बात कही है। बहरहाल हंगामा के बाद पुलिस की समझाइश के बाद यहां पर परिजन शांत हुए हैं, लेकिन अभी भी यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

छतरपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बड़ा मलहरा की है,जहां पर आयुष होटल के सामने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह परमार अपने एक साथी के साथ खड़े हुए थे, तभी अचानक से दो युवक बाइक पर सवार होकर आते हैं और कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर देते हैं। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और साफ दिखाई दे रहा है जब कांग्रेस नेता अपने एक युवक के साथ में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तभी एक बाइक में सवार दो लोग आते हैं, और बाइक से उतर कर एक बदमाश कांग्रेस नेता को गोली मार देता हैं। तत्काल ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाता है और हालत गंभीर होने पर छतरपुर जिला अस्पताल रिफर किया जाता है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews