छतरपुर के लवकुशनगर को जिला बनाए जाने की मांग, युवाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन

छतरपुर के लवकुशनगर को जिला बनाए जाने की मांग, युवाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन

Chhatarpur News : छतरपुर जिले की लवकुशनगर को जिला बनाए जाने की मांग पिछले 2 दशक से अधिक समय से की जा रही है। इसी मांग को लेकर युवाओं द्वारा एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पहले 9 जुलाई को मुहिम से जुड़े कई युवाओं ने मुंडन करा कर पिंडदान किया था और अब इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के 13वें दिन नेताओं के मृत हो चुके खोखले वादे, बातों और घोषणाओं का परंपराओं के अनुसार तेरहवीं कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”847553548″]

[dgv_vimeo_video id=”847553917″]

तेरहवीं के कार्ड वितरित

इस आयोजन में युवाओं ने कन्या भोज के बाद नगर में ई-रिक्शा के जरिये प्रसाद वितरण भी कराया। इतना ही नहीं, मुहिम से जुड़े युवाओं के द्वारा तेरहवीं के कार्ड भी छपवा कर न सिर्फ क्षेत्रीय विधायक, सांसद, प्रभारी मंत्री और सीएम को पोस्ट के जरिये भेजे गए थे बल्कि नगर में भी नेताओं की खोखली बातों, वादों और घोषणाओं की तेरहवीं के कार्ड वितरित किये गए थे। साथ ही, जिला नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ मुहिम को लेकर आगे उग्र प्रदर्शन करने की बात की गई।

[dgv_vimeo_video id=”847554493″]

[dgv_vimeo_video id=”847550221″]

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews