
Chhatarpur News : शुक्रवार को जून माह की CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की ग्रेडिंग जारी की गई। जिसमें जिला पंचायत छतरपुर ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार के निर्देशन में जिला पंचायत के अधिकारियों ने 974 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर A ग्रेड के साथ 89.43% रेटिंग हासिल की है।
जनता की शिकायतों निराकरण
जिला पंचायत की कमान महिला IAS के हाथों में होने से जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और शतप्रतिशत निराकरण हो रहा है। तो वहीं, कलेक्टर छतरपुर संदीप जी.आर. के निर्देशन और लगातार सतत समीक्षा से सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर छतरपुर जिले ने ओवरऑल प्रदेश में टॉप रहते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है।
कलेक्टर ने दी बधाई
जून माह की जारी ग्रेडिंग में जिले ने ओवरऑल टोटल वेटेज A रेटिंग के साथ 81.63% हासिल किया है। साथ ही, पुलिस विभाग ने चौथे स्थान हासिल करते हुए निराकृत शिकायतों का वेटेज 86.88% प्राप्त किया। कलेक्टर जी.आर. ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के संतुष्टि से निराकृत करने पर बधाई दी है।
प्रदेश भर में कलेक्टर श्री @grsandeepias के निर्देशन में #सीएम_हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने पर छतरपुर जिले ने पाया #दूसरा_स्थान
कलेक्टर श्री जी.आर. ने दी अधिकारियों को बधाई@JansamparkMP@CMMadhyaPradesh@opsakhlecha#CMHelpline pic.twitter.com/9mWtfpbABc
— Collector Chhatarpur (@collchhatarpur) July 21, 2023
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

