भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला पंचायत की सख्त कार्रवाई, फर्जी पेमेंट निकालने वाले 4 अधिकारियों को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

छतरपुर के जिला पंचायत सीईओ ने बिजावर जनपद पंचायत की सीईओ अंजना नागर सहित चार अधिकारियों और कर्मचारियों को 13 लाख 26 हजार रुपये की सरकारी राशि की वसूली का नोटिस जारी किया गया है।
Chhattarpur News

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला पंचायत सीईओ ने बड़ी कार्रवाई की है। बिजावर जनपद पंचायत की सीईओ अंजना नागर सहित चार अधिकारियों और कर्मचारियों को 13 लाख 26 हजार रुपये की सरकारी राशि की वसूली का नोटिस जारी किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पूरे मामले की जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ नम:शिवाय अरजरिया ने बताया कि अनगौर पंचायत मे नंदन फलोद्यान योजना के तहत बिना वृक्ष लगाये ही पैसों की राशि का गबन किया गया है। जब इसकी शिकायत मिली तो राजनगर सीईओ और ग्रामीण विकास यंत्री ने इस मामले की जांच की तो मौके पर शिकायत सत्य पाई गई। जिसके बाद एक बड़ा घोटाला उजागर ​हुआ।

जिसके बाद जांच में सामने आया कि इस घोटाले में जनपद पंचायत सीईओ अंजना नागर, सहायक लेखाधिकारी दिलीप गुप्ता, उपयंत्री विकास श्रीवास्तव और ग्राम रोजगार सहायक राकेश मिश्रा की भूमिका स्पष्ट रूप से शामिल थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत सीईओ ने इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को घोटाले की राशि वसूलने के लिए नोटिस जारी किया है।

छतरपुर से सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews