Bageshwar Dham: गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बागेश्वर धाम पहुंचें गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Bageshwar Dham: गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बागेश्वर धाम पहुंचें गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय गुरूपूर्णिमा महोत्सव में लाखों लोगों की आस्था साकार हो रही है। धाम में सोमवार को गुरूपूर्णिमा के अवसर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रातःकाल में गुरूपूजन का आयोजन हुआ। इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों से आए शिष्य अपने गुरूजी का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी और कहा कि हनुमान जी जैसा सतगुरु हो तो क्या कहने…

[dgv_vimeo_video id=”841823491″]

गृह मंत्री ने किए बालाजी के दर्शन

वहीं, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी के दर्शन किए। जिसके बाद उन्होंने कहा कि यहां मन आनंदित और प्रफुल्लित हुआ है। साथ ही, संत धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज से सौजन्य भेंट कर उनका आशीष प्राप्त किया।

[dgv_vimeo_video id=”841823660″]

मंत्रोच्चारण के साथ दी गई आहुतियां

बता दें कि गुरू पूर्णिमा महोत्सव के पहले दिन हजारों लोगों ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की शरण ली है। इसके साथ ही, नवचण्डी यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां भी दी गईं। कलश यात्रा और मंडप प्रवेश के बाद प्रख्यात गायक खनिज देव चौहान भजनों की प्रस्तुतियां दी। वहीं, शाम को कथा मंच से पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमान चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि हनुमानजी विद्यावान होते हैं और विद्यावान होने के साथ ही वे विनम्रता के प्रतीक भी होते हैं। विद्वान और विद्यावान में एक छोटा सा भेद होता है। जिस भेद को धीरेंद्र शास्त्री ने सरलता और सुंदरता से समझाया।

भक्त लेंगे गुरू दीक्षा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरू पूर्णिमा महोत्सव के तहत 1 और 2 जुलाई को शरणागति का कार्यक्रम हुआ। साथ ही, जो भक्त बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दीक्षा लेने के लिए इच्छुक होंगे उन्हें दीक्षा दिलाई जाएगी। वहीं, आज महाराजश्री का पूजन एवं उनके दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। इस दिन भी शाम को भजन संध्या होगी जबकि 4 जुलाई को महाराजश्री का जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिसके बाद, 5 जुलाई को गुरू दीक्षा एवं दर्शन का कार्यक्रम होगा। बता दें कि इस महोत्सव के साथ ही श्री हनुमत एवं नवचण्डी यज्ञ भी आयोजित किया गया है ताकि पूरा माहौल धर्ममय बना रहे।

[dgv_vimeo_video id=”841820942″]

गुजरात से आए भजन गायक

बागेश्वर धाम में 5 दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव के तहत, हर रोज सायंकालीन बेला में भजन संध्या आयोजित की जा रही हैं। इस भजन संध्या के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने गुजरात के प्रसिद्ध भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी एवं गीता रबारी आ रही हैं। वहीं, जाने-माने भजन गायक खनिजदेव चौहान भी अपनी सुरीली आवाज का जलवा बिखेर रहे हैं।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews