डांस करने बुलायी लड़की से दो लोगों ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

human-trafficking-chhatarpur

छतरपुर/ बमीठा, संजय अवस्थी। छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के एक बदनाम होटल पूनम महल में देवेन्द्रनगर से डांस के लिए बुलायी गई एक लड़की के साथ रेप की वारदात सामने आयी है। पुलिस ने रेप के आरोप में दो युवकों सहित लड़की की बुकिंग कराने वाली महिला और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला 16 अक्टूबर का है। पीड़िता ने बीते दिन सिटी कोतवाली छतरपुर में इस मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने जीरो पर कायमी कर बमीठा थाना पुलिस को केस सुपुर्द कर दिया था, जिसके बाद थाना प्रभारी हेमंत नायक ने मामले के सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया है।

ऐसे हुई वारदात

बमीठा थाना प्रभारी हेमंत नायक ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक वह देवेन्द्रनगर की रहने वाली है और शादी -पार्टियों में डांस करने का काम करती है। 16 अक्टूबर को महाराजपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पूजा प्रजापति उर्फ आरती ने उसे बमीठा क्षेत्र में डांस के एक कार्यक्रम के लिए बुक किया था। वह जब 16 अक्टूबर को यहां आयी तो उसे बमीठा थाना क्षेत्र के होटल पूनम महल में ठहराया गया।

यहां पर दो लोग आए जिनके नाम राजेश पिता प्रेमलाल यादव निवासी टौरिया टेक एवं अमित उर्फ अमर राय पिता धनीराम निवासी मंडला थे। उक्त दोनों ने लड़की के साथ होटल में बुक किए गए दो कमरों में बारी-बारी से जबर्दस्ती बलात्कार किया और फिर छोड़कर भाग गए। महिला ने किसी तरह छतरपुर शहर पहुंचकर कोतवाली में रेप की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद सभी आरोपियों को पकड़ा गया और पाया गया कि होटल पूनम महल के मैनेजर मनोज कुमार उर्फ छोटू निवासी मुजफ्फनगर के द्वारा बगैर किसी दस्तावेज उक्त अपराध घटित करने के लिए ही होटल के कमरे दिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में उसे भी आरोपी बनाया है और सभी को जेल भेज दिया है।

आरोपियों पर लगाई गईं हृयूमन ट्रेफिकिंग की धाराएं

बमीठा थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीर धाराओं में दर्ज किया है। पुलिस ने हृयूमन ट्रेफिकिंग से जुड़ी धाराएं 370, 370ए, 376डी, 417, 109, 34, एससीएसटी के तहत मामला कायम किया है।

बदनाम है होटल पूनम महल

छतरपुर-पन्ना मार्ग पर मंडला के पहले मिलने वाला होटल पूनम महल लंबे समय से बदनाम है। कई बार ऐसी खबरें सामने आयीं जिनमें पता लगा कि उक्त होटल में इसी तरह की अश्लील गतिविधियां संचालित होती हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews