अवैध रेत से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने नवविवाहित जोड़े की कार को मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 4 गंभीर घायल

विदाई के बाद दुल्हन, दूल्हे और अन्य बरातियों के साथ हंसी-खुशी लौट रही थी, इसी दौरान हादसे से सब हैरान रह गए।
Chhatarpur news

Chhatarpur newlywed couple’s car accident

छतरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने नवविवाहित जोड़े के सपनों पर पानी फेर दिया। लवकुश नगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर तिराहे के पास अवैध रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बारात से लौट रही वेन्यू कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित दूल्हे के फूफा और एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जोरदार टक्कर 

जानकारी के अनुसार सरबई गांव में संपन्न हुए विवाह के बाद दूल्हा अमित अहिरवार और दुल्हन प्रभा अहिरवार को लेकर कार उनके घर की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार के आगे के हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर पलट गई।

घायलों की हालत गंभीर 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज जारी है।

तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खोया

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रही थी और चालक ने तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews