लवकुशनगर : युवक की बेरहमी से पिटाई, मरणासन्न होने तक पीटते रहे आरोपी

लवकुशनगर : युवक की बेरहमी से पिटाई, मरणासन्न होने तक पीटते रहे आरोपी

छतरपुर, डेस्क रिपोर्ट। लवकुशनगर में मवेशीपालन के विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिल मरणासन्न होने के बाद भी युवक को लाठियों से पीटते रहे। अब घटना का वीडियो सामने आने से सनसनी फैल गई है। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया की संत बालीनाथ नगर में रहने वाले 26 वर्षीय गोविन्द पिता राजेश लकवाल के साथ शुक्रवार को लवकुश नगर में रहने लाला भाट, विशाल भाट, सागर भाट अहित अन्य साथियों ने जमकर मारपीट की थी जिसके बाद  घायल अवस्था में गोविन्द को जिला चिकत्सालय में फिर जेके नर्सिंग होम में  कराया गया। हालत बिगड़ने के बाद गोविन्द को इंदौर रेफर कर दिया गया लेकिन शनिवार सुबह गोविन्द की मौत हो गयी। गोविन्द के साथ हुई मारपीट और हत्या का वीडियो वायरल हो गया  जिसके बाद पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों को तलाश रही है।

MP News: रविवार को सीएम इस योजना अंतर्गत करेंगे पेंशन वितरित, इन बच्चों को मिलेगा लाभ

ये था पूरा मामला 

गोविन्द के दोस्त सूरज ने बताया की संत बालीनाथनगर के गोविंद लकवाल और लवकुशनगर का आशु डागर मवेशी पालन करते हैं। इनके बीच मवेशी पालन की बात को लेकर विवाद भी होते आये हैं  शातिर आशु डागर ने बातचीत का झांसा देकर अपने घर गोविन्द को  बुलाया। उसके घर पर साथी लाला भाट, विशाल भाट, सागर भाट,दीपक एवं भय्यू हथियार लेकर तैयार बैठे थे। गोविंद अपने दोस्त सूरज के साथ जैसे ही आशु के घर में दाखिल हुआ आरोपी दोनों पर टूट पड़े। सूरज तो जान बचाकर भाग निकला लेकिन गोविंद को आरोपियों ने घेर लिया। चारों तरफ से गोविंद को घेरकर आरोपी रॉड, लट्‌ठ एवं चाकुओं से गोविंद पर बेतहाशा वार करते रहे। गोविंद ने जान बचाने के लिए आरोपियों के हाथ-पैर भी जोड़े लेकिन आरोपियों के सिर पर खून सवार होने से उनका दिल नहीं पसीजा। वह उसे बेरहमी से मारते रहे।

जैसे-तैसे आशु के घर से निकलकर गोविंद बाहर आकर सड़क पर आया तो आरोपी यहां भी पहुंच गए। आशु ने गोविंद को पकड़ लिया और सागर भाट लट्‌ठ से उसे बुरी तरह पीटता रहा। जब गोविंद की हालत मरने जैसी हो गई तो विशाल भाट मोटरसाइकिल ले आया। इस पर बैठाकर विशाल और भय्यू  गोविंद को उसके घर के सामने ले जाकर पटक गए। घर के बाहर घायल पड़े गोविंद की हालत देखकर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में इंदौर के एम वाय अस्पताल ले गए लेकिन गोविंद की जान नहीं बच सकी।  दिनदहाड़े गोविंद  की पिटाई का तमाशा लोग देखते रहे लेकिन किसी ने भी कातिलों को रोकने की कोशिश नहीं  की। इसका वीडियो हमारे पास है लेकिन वो इतना व्यथित करने वाला है कि आपको नहीं दिखा सकते। बहरहाल अब एडिशनल एसपी ने कहा की आरोपियों की तलाश जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews