छतरपुर मे तेंदुए का हमला, दो डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल

छतरपुर मे तेंदुए का हमला, दो डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल

छतरपुर,संजय अवस्थी। छतरपुर मे तेंदुए के हमले मे दो डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गये, घटना लुगासी वीट की है, जहां वन विभाग की टीम गांव में तेंदुए होने की सूचना मिली थी, इसी सूचना पर वन अमला तेंदुए का रेस्क्यू करने गांव मे पहुंचा था, लेकिन अचानक इस आदमखोर तेंदुए ने दो डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला कर दिया, तेंदुए के हमले से वन अमले मे अफरातफरी मच गई, घायल दोनो डिप्टी रेंजर को जिला अस्पताल इलाज के लिये भर्ती कराया गया दोनो डिप्टी रेंजर्स को चेहरे और हाथ मे चोटे आई है, वही गांव मे तेंदुए को पकड़ने के लिये पन्ना नेशनल पार्क की टीम मौके पर भेजी है, वही गांव मे वन अमले के साथ भारी पुलिस मौके पर मौजूद है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews