डॉन बनने की चाहत में LLB के छात्रों ने की हत्या

डॉन बनने की चाहत में LLB के छात्रों ने की हत्या

Chhatarpur News-छतरपुर पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है,एसपी अमित सांघी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी, दरअसल पुलिस को 6 तारीख को महाराजपुर थाना क्षेत्र के झिकमऊ निवासी लल्लू कुशवाहा को आरोपियों ने अपहरण करके कट्टे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद पुलिस में चौकाने वाला खुलासा हुआ है।

आरोपी गिरफ्तार 

जांच में यह सामने आया की मृतक लल्लू को उसके ही दोस्तों ने मौत के घाट उतार दिया था, आरोपी LLB के छात्र है,आरोपी का मृतक के परिवारजनों से पुराना विवाद था, जिसके चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक के मोबाइल से उनके परिजनों से 2 लाख की फिरौती भी मांगी थी,पुलिस ने आरोपी अभिषेक यादव और रविंद्र यादव को कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के बाद अपने मोबाईल में अपहरण और हत्या की सजा की जानकारी सर्च की, पुलिस के लिए चुनौती बन चुके इस केस को सुलझाने पर डीआईजी ललित शाक्यवार ने पूरी टीम को 20 हजार रुपए कैश रिवार्ड दिया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews