बदमाश विनोद पटेल का सरकारी जमीन पर बना मकान प्रशासन ने किया ध्वस्त

बदमाश विनोद पटेल का सरकारी जमीन पर बना मकान प्रशासन ने किया ध्वस्त

संजय अवस्थी गुंडा-बदमाशों द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा (Occupation of Government Land) व अवैध कारोबार से कमाई गई संपत्ति के खिलाफ जिला प्रशासन (District Administration) ने अभियान के तहत फिर से कार्रवाई शुरु कर दी है। शनिवार को प्रशासन की टीम ने बरायचखेरा गांव में सरकारी जमीन पर बनाए गए बदमाश के 2 हजार स्क्वायर फीट के अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार व सीएमसी की मौजूदगी में प्रशासन की टीम ने 2 जेसेबी मशीन से 2 घंटे तक कार्रवाई कर अवैध मकान को तोड़ दिया।

रासुका व पुलिस पर गोली चलाने जैसे मामलों में है आरोपी
प्रशासन द्वारा बरायचखेरा गांव के बदमाश विनोद पटेल के खिलाफ कार्रवाई की है। विनोद पटेल पर राज्य सुरक्षा कानून, पुलिस पार्टी पर गोली चलाने, अवैध शराब का कारोबार समेत अन्य अपराधों के केस विभिन्न थानों में दर्ज है। बदमाश विनोदी पटेल ने बरायचखेरा गांव में शासकीय जमीन पर कब्जा कर आलीशान मकान बनाया गया था।

अभियान के तहत प्रशासन ने विनोद की अवैध संपत्ति का चिंहांकन कर शनिवार को दिन में तीन बजे प्रशासन की टीम बरायचखेरा पहुंची और दो घंटे की कार्रवाई में बदमाशन की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews