विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, बिजावर क्षेत्र के लिए बजट में मांगा विशेष योगदान

विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, बिजावर क्षेत्र के लिए बजट में मांगा विशेष योगदान

छतरपुर, संजय अवस्थी| बिजावर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक राजेश शुक्ला बबलू (Rajesh Shukla Bablu) ने मंगलवार को भोपाल (Bhopal) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh CHauhan) से मुलाकात की| इस दौरान विधायक ने सीएम से 22 फरवरी से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के पूर्व अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए विशेष योगदान मांगा है। विधायक ने लगभग आधा दर्जन मांग पत्रों को सौंपते हुए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि बजट सत्र में बिजावर क्षेत्र के लिए सरकार बजट का ऐलान करे।

श्री शुक्ला ने बताया कि इस बजट सत्र में हमारा प्रयास है कि बिजावर क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं कृषि क्षेत्र के विकास और विस्तार के लिए सरकार बजट का ऐलान करे। उन्होंने बिजावर के तालाबों में सौंदर्यीकरण कराने सहित सड़क, बिजली, पानी से जुड़े आधा दर्जन मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके मांग पत्रों को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews