आदिवासियों के बीच परिवार सहित पहुंचे विधायक, महिलाओं को बांटी शॉल

आदिवासियों के बीच परिवार सहित पहुंचे विधायक, महिलाओं को बांटी शॉल

छतरपुर, संजय अवस्थी। बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने परिवार सहित किशनगढ़ क्षेत्र के आदिवासी गांव में जाकर आदिवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने आदिवासी महिलाओं को ठण्ड से बचाव के लिए शाल भेंट की और भजन कीर्तन का आनंद भी लिया। यहां एक पारिवारिक माहौल बनाकर विधायक ने आदिवासियों की समस्याएं सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याएं प्रमुखता से हल होंगी। विधायक बबलू शुक्ला के साथ उनकी पत्नी रजनी शुक्ला व पुत्री आस्था मौजूद रहीं।

किशनगढ़ क्षेत्र के ग्राम पाठापुर व पटौरी पहुंचकर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने 500 महिलाओं को शाल भेंट करते हुए लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। विधायक ने आदिवासियों द्वारा प्रस्तुत भजनों का आनंद भी लिया। चूंकि दो दिन पहले मकर संक्रांति का पर्व था इसलिए विधायक ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आदिवासियों से मुलाकात कर उनके दुख-सुख जाने। उन्होंने कहा कि हम सब परिवार के सदस्य हैं, अगर उन्हें किसी भी तरह की समस्या होती है तो वे तत्काल उन्हें सूचित कर सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews