MP News : एक्शन में वीडी शर्मा, अवैध शराब बिक्री को लेकर टीआई को मंच से लगाई फटकार

MP News : एक्शन में वीडी शर्मा, अवैध शराब बिक्री को लेकर टीआई को मंच से लगाई फटकार

VD Sharma reprimanded TI : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुजुर्ग महिला की शिकायत के बाद पुलिस अधिकारी को फटकार लगाई। वो छतरपुर की राजनगर विधानसभा में विकास यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। अवैध शराब बिकने की शिकायत के बाद उन्होने टीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि इसपर तुरंत कार्रवाई की जाए।

बीजेपी प्रदेशभर में विकास यात्रा निकाल रही है। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा भी विकास यात्रा के दौरान राजनगर विधानसभा में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां एक बुजुर्ग महिला ने उनसे अवैध शराब बिक्री की शिकायत की। इसके बाद वीडी शर्मा ने मंच से ही एसडीएम और टीआई को फटकार लगा दी। उन्होने टीआई को बुलाकर कहा कि ‘हमारी बहनें शिकायत कर रही हैं कि गांव में अवैध शराब बिक रही है। ये निर्देश भी है और मैं देखूंगा कि कोई भी अवैध शराब यहां बिकनी नहीं चाहिए।’ उन्होने थाना प्रभारी को चेतावनी दी कि अब अवैध शराब बिकने की शिकायत नही मिलना चाहिए। वीडी शर्मा ने सख्त लहजे में कहा स्कूल कॉलेज मंदिर के पास शराब बिकी तो सख्त कार्रवाई होगी।

इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में इलाके को पूरी तरह उपेक्षित रखा गया। उन्होने कहा कि 2003 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तब खजुराहो के विकास के लिए कोई प्रयास नहीं हुए। यहां सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव था। लेकिन केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में शिवराज सरकार आने के बाद खजुराहों को कई शानदार सौगातें मिली है। उन्होने यहा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की हमेशा कोशिश होती है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जाए और वो इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”799095880″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews