राजनगर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर हत्या का मामला दर्ज

MP Election 2023

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनाव में एक बड़ी खबर सामने आ रही है,छतरपुर की राजनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया पर पुलिस ने हत्या की धाराओं सहित अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया है , अरविंद पटेरिया और उनके समर्थकों पर कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा के समर्थक सलमान की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से पूरे हो इसकी जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दी थी, दावे किये गए थे कि कहीं कोई घटना नहीं होगी लेकिन छतरपुर प्रशासन इसमें नाकाम हो गया वहां कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक की गाड़ियों से कुचलकर हत्या हो गई , हत्या का आरोप भाजपा प्रत्याशी और उनके साथियों पर लगा है।

कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप, भाजपा प्रत्याशी बाँट रहे थे पैसा 

कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह उर्फ़ नाती राजा ने खजुराहो पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है , उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम चला कि भाजपा प्रत्याशी चन्द्र नगर टोरिया इलाके में वोटर्स को पैसे बाँट रहे हैं तो मैं अपने समर्थकों के साथ उस क्षेत्र में जा रहा था तभी रास्ते में 10 – 15 गाड़ियों का काफिला आकर हमारे पास आकर रुका।

भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने चढ़ा दी गाड़ियाँ 

मैंने देखा एक गाड़ी में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया था और अन्य गाड़ियों में उसके साथी समर्थक थे, इन लोगों ने गाडी से उतारते ही गालियाँ देनी शुरू कर दी ये लोग झगड़े पर आमादा थे लेकिन हमने इन्हें रास्ता देकर जाने के लिए कहा तभी अरविंद पटेरिया ने गालियां देते हुए गाड़ी चढ़ाने का आदेश दिया जिसके बाद उसके ड्राइवर और अन्य लोगों ने तेज रफ़्तार में गाड़ियाँ दौड़ाना शुरू कर दी।

नाती राजा का आरोप मैंने अपनी जान बचाई, गाड़ी सलमान पर चढ़ा दी  

नाती राजा ने शिकायत में कहा कि मैंने दौड़कर अपनी गाड़ी में घुसकर अपनी जान बचाई लेकिन सलमान सड़क किनारे खड़ा थी उन लोगों ने उसपर गाडी चढ़ा दी मैं और मेरे साथी उन्हें रोकते रहे लेकिन वे गाड़ियाँ चढ़ाकर भाग गए हमने सलमान को छतरपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर भाजपा प्रत्याशी पर हत्या का मामला दर्ज किया  

पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा के शिकायत पर राजनगर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर खजुराहो थाने में धारा 302, 307, 147, 149 294, 506 का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews