Odisha Train Accident: दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा, केंद्र सरकार पर लगाये आरोप

Odisha Train Accident: दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा, केंद्र सरकार पर लगाये आरोप

Odisha Train Accident: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर दुःख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजली दी है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है , कांग्रेस नेता ने हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाये और रेल मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।

छतरपुर जिले के चंदला में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि रेल मंत्री कहते हैं कि हमारा पूरा सिस्टम फुल प्रूफ है उसके बावजूद भी ऐसे हादसे हो रहे हैं, दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत का इतिहास रहा है कि हमारे यहाँ पहले भी रेल मंत्री ने हादसे पर इस्तीफा दिया हैं तो यदि रेल मंत्री में थोड़ी सी भी शर्म है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में दूसरे दल से आने वाले नेताओं की एंट्री के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई टिकट  की कंडीशन पर आना चाहेगा तो ये कंडीशन कांग्रेस नहीं करती , आपको आना है तो आस्था से आओ विचारधारा से जुडो टिकट मिले तो चुनाव लड़ो, उन्होंने स्थानीय प्रत्याशी की मांग पर कहा कि इस पर भी विचार किया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”832853348″]

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews