पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नेपाल बाढ़ त्रासदी पर जताया दुख, बागेश्वर धाम की राहत टीम जाएगी नेपाल

नेपाल में बाढ़ से हुई भारी जनहानि के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुख जताया है। जापान यात्रा से भारत लौटने के बाद उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा बेहद पीड़ादायक है।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नेपाल बाढ़ त्रासदी पर जताया दुख, बागेश्वर धाम की राहत टीम जाएगी नेपाल

नेपाल में बाढ़ से हुई जनहानि पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। दरअसल जापान यात्रा से भारत लौटने के बाद उन्होंने नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सभी लोगों को एकजुट होकर प्रभावित परिवारों की मदद करनी चाहिए।

दरअसल धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मानवता के आधार पर सहयोग करना जरूरी है। उन्होंने नेपाल में चल रहे राहत और बचाव कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि बागेश्वर धाम जन सेवा समिति भी राहत कार्यों में हिस्सा लेगी। उनके अनुसार समिति की एक टीम जल्द नेपाल रवाना होगी, जो जरूरतमंद लोगों तक भोजन, दवाएं और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाएगी।

बागेश्वर धाम की राहत टीम नेपाल जाएगी

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि बागेश्वर धाम जन सेवा समिति की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि टीम जरूरतमंद लोगों तक भोजन, दवाइयां और दैनिक उपयोग की जरूरी सामग्री पहुंचाने का काम करेगी। इसके लिए समिति की ओर से तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय सेवा का काम सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसी उद्देश्य से समिति के स्वयंसेवकों को राहत अभियान में शामिल किया जा रहा है। टीम प्रभावित इलाकों में स्थानीय प्रशासन और राहत कार्यों से जुड़े लोगों के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी। बागेश्वर धाम की ओर से यह जानकारी भी दी गई कि राहत सामग्री के साथ स्वयंसेवकों की टीम नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों तक पहुंचकर जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। यह अभियान जन सेवा समिति के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के प्रयासों का भी किया उल्लेख

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने नेपाल की मदद के लिए भारत सरकार के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हर स्तर पर सहयोग की जरूरत है और राहत कार्यों में जुटे सभी लोगों का प्रयास महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आपदा के समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होना चाहिए। उनके अनुसार संकट के समय समाज की भागीदारी राहत कार्यों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews