
Chhatarpur News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक खबर सामने आई है, जहां एक अभिभावक ने NCERT की तीसरी कक्षा की पुस्तक के एक पाठ पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, डॉक्टर राघव पाठक ने एसडीओपी को लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने पेज नंबर 17 पर रीना नाम की लड़की द्वारा अहमद नाम के लड़के को पत्र लिखने पर आपत्ति जताई है।
लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप
अभिभावक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि चिट्ठी आई है शीर्षक के नाम का पाठ 17 नंबर पेज पर दिया गया है, जिसमें रीना नाम की लड़की अहमद को छुट्टियों में अगरतला आने का निमंत्रण देती है और अंत में लिखती है आपकी रीना… इससे मुझे आपत्ति है, क्योंकि इसमें एक हिंदू लड़की मुस्लिम लड़के को पत्र लिख रही है। साफ जाहिर है कि ऐसे पाठ्यक्रमों से छोटे बच्चों के मन में ना केवल लव जिहाद के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, बल्कि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं तेजी से बढ़ेगी।
एसडीओपी ने कही ये बात
एक और तो सरकार द्वारा लव जिहाद को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर NCERT की यह किताब लव जिहाद को बढ़ावा दे रही है। इसलिए अभिभावक ने लिखित आवेदन देते हुए इस पाठ को पुस्तक से हटाने या फिर नाम बदलने की मांग की है। वहीं, एसडीओपी सलिल शर्मा ने कहा कि शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इसपर निर्णय लिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”1011567152″]
[dgv_vimeo_video id=”1011567631″]
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

