लोकायुक्त ने 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त ने 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा

छतरपुर। कम्प्यूटर में रिकार्ड सुधार के ऐवज में 20 हजार की रिश्वत मांगने वाले हल्का पटवारी को लोकायुक्त सागर की टीम ने 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उधर पटवारी ने खुद को बेकसूर बताया है।

उप-तहसील के हल्का सिंगारपुर में पदस्थ पटवारी अनारीलाल रैकवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार कराने वाले कृषक संतू पुत्र कट्टू कोरी ने लोकायुक्त में शिकायत दी थी कि पटवारी द्वारा कम्प्यूटर में रिकार्ड सुधार कराने के बदले 20 हजार रूपए मांगे जा रहे हैं। संतू कोरी के मुताबिक पटवारी द्वारा मांगे गए 20 हजार में से 5 हजार रूपए पहले दे दिए थे। शेष 15 हजार रूपए दिए जाने थे। लोकायुक्त में शिकायत करने के बाद जब इसकी जांच की गई तो शिकायत सही पायी गई और पटवारी को दबोचने के लिए योजना बनाई गई। सागर लोकायुक्त एसपी रामेश्वर सिंह यादव के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेड़े की टीम को कार्यवाही के लिए भेजा गया था। सुबह करीब 10 बजे सरवई से गौरिहार जाने वाले मार्ग में नहर की पुलिया के पास पटवारी अनारीलाल को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। किसान संतू ने जैसे ही पटवारी को पैसे थमाए वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके हाथ धुलवाए तो पूरा पानी लाल हो गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews