पिपरमेंट प्लांट में लगी आग, 2 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

पिपरमेंट प्लांट में लगी आग, 2 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

छतरपुर, संजय अवस्थी। शहर में आज एक आगजनी का मामला सामने आया है, जिसमें आज सुबह शहर के सरानी दरवाजे के बाहर पिपरमेंट प्लांट एवं गोदाम में भीषण आग लग गई और देखते ही देख आग ने भीषण रूप ले लिया। आग इतनी बढ़ गई की आसमान की तरफ उसके गुब्बारे बनकर उड़ने लगे। वहीं स्थानीय लोगों ने आग को काबू में पाने के लिए हर तरह से कोशिश की। लोगों ने आगजनी के जानकारी प्रशासन को दी गई, वहीं लोगों के द्वारा आग भूझाने पर कुछ लोग मामूली तौर पर घायल हुए है।

वहीं आगजनी का जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आगर पर काबू पाने का प्रयास किया और करीब पांच घंटे बाद आग को बुझाया गया। आग लगने के कारण प्लांट में रखे 30 ड्रम पिपरमेंट के जलकर खाक हो गए। वहीं कुल नुकसान दो करोड़ से ज्यादा का हुआ है। इसके अलावा प्लांट में और भी काफी नुकसान हुआ है जिसका आंकलन प्लांट संचालक द्वारा करते हुए प्रशासनिक टीम को बताया जाएगा , आग से इसके आस पास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews