
Chhatarpur News : छतरपुर में नशनकारियों पर पुलिस प्रशासन ने देर रात लाठियां भांजी। बता दें कि जिला पंचायत के सामने ग्रामीण केन बेतवा लिंक परियोजना की विभिन्न मांगों को लेकर 6 दिन से अनशन पर बैठे है। इस दौरान पुलिस मौकास्थल पर पहुंचकर वहां मौजूद टेंट समेत अन्य सामान को जब्त कर लिया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
[dgv_vimeo_video id=”827906235″]
आप नेता ने दी ये जानकारी
दरअसल, केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत मुख्य बांध का निर्माण बिजावर क्षेत्र के ढोड़न ग्राम के समीप होना है। इस परियोजना के अंतर्गत बांध निर्माण के कारण लगभग 15 गांव डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। मामले को लेकर आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे आप नेता अमित भटनागर का कहना है कि प्रशासन पहले इस योजना के अंतर्गत 10 गांव का सर्वे कर रहा था फिर चुपचाप 15 गांव का सर्वे कर लिया गया। फर्जी तरीके से ग्राम सभाओं का आयोजन कर किसानों को गुमराह करते हुए धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई। किसानों को न तो ये पता है कि इस योजना के तहत उनकी कौन सी संपति छीनी जाएगी और इसके बदले में उन्हें क्या मिलेगा।
[dgv_vimeo_video id=”827904856″]
5 दिनों से अनशन जारी
इस मुद्दे को लेकर ढोड़न क्षेत्र से लगभग 15 गांव के डेढ़ सौ से ज्यादा किसान पिछले 5 दिन से जिला पंचायत कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। वहीं, आप नेता का कहना है कि सरकार ने इन किसानों को पहले ही मरा हुआ मान लिया है इसलिए उनसे कोई बात नहीं कर रहा है तो अब जब किसानों को मरा हुआ माना ही लिया गया है तो फिर इससे अच्छा है हम सभी कलेक्टर कार्यालय में ही चिता पर बैठकर आत्मदाह कर लें। इसी मंशा के साथ आज यह चिता बनाकर प्रदर्शन किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”827905683″]
प्रशासन ने दिया आश्वासन
वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने अनशन खत्म करने की बात की थी। साथ ही, मांग पूरा कराए जाने का आश्वासन भी दिया गया था। इसके बावजूद, ग्रामीणों ने उनकी बात को अनसुनी करते हुए धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

