लूट और चोरी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, दो बाइक और चोरी का माल किया जब्त

लूट और चोरी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, दो बाइक और चोरी का माल किया जब्त

छतरपुर, संजय अवस्थी

व्हीकल डिटेक्शन पोर्टल के माध्यम से सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस ने क्षेत्र  में हुई लूट और चोरियों का खुलासा किया है। पूर्व में कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के समीप और दिनांक 31 जुलाई को सागर रोड पर हुई लूट और तो पूर्व में हुई बाइक चोरी का पुलिस ने आज खुलासा किया है।

सिविल लाइन पुलिस ने तीन लुटेरों को धर दबोचा है और आरोपियों के पास से लूटा गया माल, चोरी की बाइक को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी अरविंद साहू, राजेंद्र सिंह बघेल, शादाब शेख उर्फ सटईया को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सिविल लाइन टीआई धर्मेंद्र सिंह,थाना प्रभारी पिपट आशुतोष श्रोति,एसआई बृजेंद्र चचोदिया,एसआई दिलीप करण नायक,एएसआई के पी अहिरवार, आरक्षक धर्मेंद्र चतुर्वेदी,दिनेश मिश्रा, रज्जन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews