चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े 14 लाख 68 हजार रुपए, आयकर विभाग को दी सूचना

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े 14 लाख 68 हजार रुपए, आयकर विभाग को दी सूचना

छतरपुर, संजय अवस्थी। भगवा थाना अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चैकिंग के दौरान 14 लाख 68 हजार रुपए पकड़े हैं, जिसके कोई उचित दस्तावेज नहीं पाए गए। बता दें कि बड़ा मलहरा सीट पर उप चुनाव को लेकर जिले में आचार संहिता लागू है।

भगवा थाना प्रभारी डीएसपी पंकज मिश्रा द्वारा सूचना मिलने पर घुवारा चौकी प्रभारी उनि बीएस परस्ते के साथ एफ़एसटी व एसएसटी टीम को लेकर धसान नदी के पास एक सफ़ेद कलर की स्विफ़्ट कार को रोक कर चेक किया गया। कार में एक काले कलर के बैग में कुल 14 लाख 68 हज़ार रुपये कैश ले जाते हुए 2 व्यक्ति मिले। उनके द्वारा इस राशि के सम्बंध में उचित दस्तावेज प्रस्तुत ना करने पर ज़ब्त कर पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही हेतु इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया है। इस कार्यवाही में सहायक उनि सेवक़राम डागौर व आरक्षक रूपेश, फूलसिंह, सतेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews