बड़ा मलहरा पहुंचने पर प्रद्युम्न लोधी का जमकर विरोध,कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

बड़ा मलहरा पहुंचने पर प्रद्युम्न लोधी का जमकर विरोध,कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

छतरपुर/संजय अवस्थी

छतरपुर के बड़ामलहरा में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष प्रद्युम्न लोधी का कांग्रेस ने काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया और गद्दार वापस जाओ वापस जाओ के नारे लगाए। कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और बड़ामलहरा से पूर्व विधायक उमा भारती पर आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है पहले भी उमा भारती बड़ामलहरा की जनता पर उपचुनाव का भार थोप चुकी हैं और इस बार फिर उन्होंने वही किया है।

भाजपा में शामिल होने और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को प्रद्युम्न लोधी पहली बार बड़ा मलहरा पहुंचे थे। 2018 में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ललिता यादव को हराने वाले प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अब बड़ा मलहरा सीट रिक्त हो गई है। ऐसे में उनके यहां पहुंचने पर कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर और नारे लगाकर उनका जमकर विरोध किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews